ES File Manager वास्तव में Android के लिए बना एक फ़ाइल प्रबंधन टूल है जो आपको अपने फ़ोन पर दस्तावेज़ों और फ़ाइलों के साथ ठीक उसी तरह काम करने देता है जैसे आप कंप्यूटर पर करते हैं। आप इसकी मदद से फोल्डर सेलेक्ट, कट कॉपी, पेस्ट, मूव और क्रिएट करने तथा फाइलों को डिलीट, रिनेम, सर्च व हाइड करने और यहाँ तक कि शॉर्टकट बनाने में भी सक्षम हो जाएँगे।
ES File Manager की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह सौ से भी अधिक विभिन्न फ़ाइल प्रकारों का समर्थन करता है और बीस से भी अधिक विभिन्न भाषाओं में अनूदित है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह लोकल और रिमोट फाइल सिस्टम दोनों पर काम करता है। वास्तव में, आप FTP के माध्यम से अपने PC से ही अपने Android डिवाइस के स्टोरेज तक भी पहुँच सकते हैं।
जहाँ तक ES File Manager के इंटरफ़ेस का प्रश्न है, आपको इसके मुख्य स्क्रीन पर वे सभी अवयव और टैब मिलेंगे जिनकी आपको आवश्यकता है। वहाँ, आपको इन्टर्नल स्टोरेज के बारे में जानकारी मिलेगी, साथ ही वे बटन भी मिलेंगे, जो आपको WiFi साझा करने, अपने डिवाइस पर इंस्टॉल किये गये ऐप्स का उपयोग देखने व अपनी तस्वीरें, वीडियो या ऑडियो फ़ाइलें देखने आदि की सुविधा देंगे।
ES File Manager एक अत्यंत ही सरल और सम्पूर्ण फ़ाइल मैनेजर है, जिसमें वे सारी सुविधाएँ हैं, जो एक प्लेटफ़ॉर्म के लिए आवश्यक होती हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
ES File Manager के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी